प्रमुख संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम में आज संभव दिवस का आयोजन किया गया। संभव दिवस नगर आयुक्त नितिन गौड़ में आयोजित किया गया। संभव दिवस में नगर निगम के कई और अधिकारियों ने शिरकत की। संभव दिवस नगर निगम में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किया जाता है। आज सुबह दस बजे से लेकर दो बजे तक संभव दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान समाचार लिखे जाने तक कुल 13 शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी है। इनमें हेल्थ, निर्माण, प्रॉपर्टी, टैक्स आदि विभागों से संबंधित शिकायतें थी। हाल ही में शिकायतें निस्तारण के मामले में गाजियाबाद का नाम नगर निगम प्रशासन ने प्रदेश भर में रोशन किया है। नगर निगम गाजियाबाद शिकायत निस्तारण के मामले में प्रदेश में पांचवें स्थान पर आया है। इसी को लेकर नगर आयुक्त डॉ0 नितिन गौड़ ने सभी अधिकारियों से कहा है कि उनके विभाग में जो भी शिकायत दर्ज हुई है उसका निस्तारण तत्काल कराया जाए। अगर ऐसा संभव नहीं है तो समयबद्घ तरीके से प्लानिंग कर अधिकारियों को सभी समस्याओं का संतोषजनक निस्तारण करने के लिए कहा गया है।