प्रमुख संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम में आज संभव कार्यक्रम आयोजित किया गया। संभव कार्यक्रम में नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने स्वयं ही लोगों की शिकायत सुनीं। नगर निगम के चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज सिंह, जलकल विभाग, हेल्थ आदि प्रॉपर्टी विभाग के अधिकारियों ने संभव में हिस्सा लिया।
संभव कार्यक्रम के दौरान नगर निगम में आज काफी दिनों के बाद बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। नगर निगम के अधिकारियों की टीम भी लोगों की समस्या का समाधान करने में लगी रही।
इस दौरान समाचार लिखे जाने तक 23 शिकायतें नगर निगम में दर्ज कराई जा चुकी है। दोपहर दो बजे तक यहां शिकायतों की सुनवाई की गई है। नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी शिकायतें विभागवार दर्ज कराई गई हैंै उनका निस्तारण समयबद्घ तरीके से कराया जाए। सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्वक कराने के निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं, किसी एक शिकायतकर्ता से नगर विकास मंत्री सीधे बात करेंगे।