नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। श्रीदूधेश्वरनाथ मंदिर में धूमधाम से गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई। इसी केे साथ ही मंदिर में दो दिवसीय गणपति महोत्सव का भी शुभारंभ हो गया।
गणेश भगवान की स्थापना मंदिर के महंत नारायण गिरी महाराज, मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपालगर्ग, उपाध्यक्ष अनुज गग, महामंडलेश्वर यति नरसिंहा नंद सरस्वती ने विधिवत रूप से की। महंत नारायण गिरी ने बताया कि गणपति को ५१०० लड्डूों का भोग लगाया जाएगा। 21 सितम्बर को सवेरे दस बजे श्री दुधेश्वर मन्दिर से शोभायात्रा निकाली जायेगी मन्दिर से रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए दूधेश्वरघाट मुरादनगर पहुंचकर विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर महंत विजय गिरी, गिन्नी गर्ग, सुशील शर्मा, साहिब सिंह चौहान, आचार्य तोयराज, आचार्य नित्यानंद, एसआर सुथार आदि मौजूद रहे।