मेरठ (युग करवट)। मेरठ में शिवकुमार राणा को भाजपा के जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि महानगर की कमान सुरेश जैन ऋतुराज को मिली है भाजपा में लंबे समय से संगठन के फेरबदल की चर्चाएं चल रहीं थीं। आज यह फेरबदल कर दिया गया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखते हुए यह नियुक्तियां की गई हैं। मात्र 25 जिलाध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हुए हैं। हालांकि इस सूची में महिलाओं को जगह कम मिली है। मात्र पांच महिलाओं को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।