साहिबाबाद (युग करवट)। शालीमार गार्डन के भारत माता चौक पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिजवान अहमद पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। उनके कपड़े फाड़ दिये गये और लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपी पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने लापरवाही बरतने पर शालीमार गार्डन चौकी इंचार्ज योगेश कुमार और हैड कांस्टेबल वाजिद अली को सस्पेंड कर दिया है।