नोएडा (युग करवट)। पूर्व सांसद और मंत्री डीपी यादव की बड़ी भाभी और पूर्व एमएलसी भाजपा नेता जितेंद्र यादव और वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव की मां शांति देवी की 18 अक्टूबर को हुए निधन के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए कल एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह श्रद्धांजलि सभा नोएडा के सेक्टर 72 स्थित सौर्या रॉयल बैंक्विट हॉल में की गई। शेष समाचार एवं फोटो पृष्ठ तीन पर
श्रद्धांजलि सभा में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए अपार जन समूह उमड़ा। इसमें मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा,भाजपा विधायक पंकज सिंह ,बहुजन समाज पार्टी से सांसद श्याम सिंह यादव, भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या, राज्यसभा सांसद हरनाथ यादव, एमएलसी सुभाष यदुवंशी, रालोद नेता त्रिलोक त्यागी, एमएलसी बागेश, राजीव गुप्ता, पूर्व मंत्री सतीश अवाना, पूर्व एमएलसी अनिल अवाना, राव इंद्रपाल सिंह, राजीव त्यागी, मनोज गुप्ता, गौतम बुध नगर के जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी राजीव गुप्ता विधायक महेश गुप्ता, रजनीकांत महेश्वरी, महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह, उद्योगपति राजेंद्र चढ़ा, राजीव गुप्ता, राकेश मिश्रा, शिशुपाल शाक्य, गजेंद्र यादव, सहित भारी संख्या में विभिन्न पार्टियों के नेता, विधायक, सांसद, किसान नेता,और विधान परिषद सदस्य पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। दिवंगत आत्मा को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए यूपी के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, धर्मपाल, गुलाबो देवी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव आदि ने पत्र के माध्यम से अपनी शोक संवेदना प्रकट की।

इस अवसर पर गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बदायूं तथा दिल्ली और हरियाणा सहित विभिन्न जगहों से हजारों की संख्या में लोग सेक्टर 72 स्थित शौर्या रॉयल बैंक्विट हॉल पहुंचे, तथा उन्होंने दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।