नोएडा (युग करवट)। थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा गांव में रहने वाले एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने आज अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक शराब पीने का आदि था। इस बात को लेकर उसकी पत्नी से उसके साथ बीती रात को विवाद हुआ था। थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मृतक का नाम कुंदन पुत्र चंदेश्वर उम्र 45 वर्ष है। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था।
तथा मामूरा गांव में अपने परिवार सहित रहता था।