नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। व्यापारियों की समस्या निस्तारण के लिए राष्टï्रीय व्यापार मंडल की एक बैठक मंडल के वरिष्ठ राष्टï्रीय उपाध्यक्ष विवेक त्यागी की अध्यक्षता में हुई।
इस दौरान जहां व्यापारियों ने अपनी समस्यांए रखी वहीं सीएम योगी के नेतृत्व में अपराधों पर लगी लगाम की भी सराहना की गई। साथ ही पुलिस अधिकारियों से कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की मांग रखी गई। इसके अलावा बैठक में आयुष्मान कार्ड की आयु सीमा ६० वर्ष से घटाकर ४० वर्ष करने व आम जन से ऑनलाइन सामान ना खरीद कर अपने पडोसी के व्यापारियों से ही सामान खरीद कर उनके घर दिवाली पर्व मनवाने की अपील की। बैठक का संचालन रितेश शर्मा ने किया। इस मौके पर मंडल जिलाध्यक्ष बाल किशन गुप्ता, सुधीरकांत शर्मा, विवेक त्यागी, अशोक भारतीय, अश्वनी शर्मा, रद्र प्रताप त्यागी, जन्मेजय त्यागी आदि मौजूद रहे।