नोएडा (युग करवट)। नोएडा महानगर भाजपा की वोटर चेतना महाअभियान कार्यशाला का आयोजन सेक्टर-116 स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुआ। कार्यशाला में जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, नोएडा प्रभारी बसंत त्यागी मुख्य वक्ता के रूप में रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने करते हुए वोटर चेतना महाअभियान के बारे में विस्तार से सभी को बताया। अभियान लिए एक टीम का गठन किया गया है। उपाध्यक्ष गिरजा सिंह और मंत्री चमन अवाना इसके प्रभारी रहेंगे। इस अभियान में 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में अंतिम बार संशोधन परिवर्तन का कार्य किया जाएगा साथ ही नए वोटर कार्ड भी बनवाएं जायेंगे। बसंत त्यागी ने कहा इस अभियान में कई सारी टोलियां बनाई गई है, जो प्रदेश स्तर, क्षेत्र स्तर, जिला स्तर, विधानसभा स्तर, मंडल स्तर, शक्ति केंद्र स्तर पर काम करेंगे और इस अभियान को लेकर घर-घर संपर्क अभियान भी चलाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ सहित शक्ति केंद्र पर प्रवास लगाना होगा एवं प्रदेश को 24 अक्टूबर तक इसकी रिपोर्ट भेजनी होगी। प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने कहा हम सभी को इस अभियान के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा वोटों को बनवाना है साथ ही उन वोटों को भी चिन्हित करना है जो गलत हैं। इस कार्य में जिला प्रशासन पूरी मदद करेगा। कार्यशाला में अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महिला आयोग अध्यक्षा बिमला बाथम, पूर्व मंत्री नबाब सिंह नागर, महामंत्री गणेश जाटव, उमेश त्यागी, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, युद्धवीर चौहान, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, मंत्री अमरीश त्यागी, एसपी चमोली, प्रमोद बहल, चमन आवाना, महेश अवाना, गिरीश कोटनाला, मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, मनोज चौहान, मंडल अध्यक्ष अशोक मिश्रा, कल्लू सिंह, सूरज पाल राणा, लोकेश कश्यप, गोपाल गौड़, बबलू यादव, मंडल प्रभारी हर्ष चतुर्वेदी, सचिन अंबवता, ओम यादव, अध्यक्ष उमेश यादव, शारदा चतुर्वेदी, अहसान खान, राजीव त्यागी, रवि मिश्रा, प्रज्ञा पाठक, मुक्तानंद शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।