प्रमुख संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम की वसुंधरा जोन के जीडीए के अंडर में 29 में से चार पार्क रखरखाव के लिए नगर निगम टेकओवर करने जा रहा है। यह पार्क है चित्रगुप्त पार्क, भीमराव अंबेडकर पार्क, कृष्ण वाटिका ओर पोडियम पार्क शामिल है।
इन पार्कों को नगर निगम टेकओवर करने का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड की बैठक में पेश करेगा। बोर्ड से इसकी मंजूरी मिलने के बाद नगर निगम इस पर आगे कार्रवाई करेगा। दरअसल जीडीए के पास ऐसे 29 पार्क है जिनका रखरखाव कर रहा है। इनमें से वैशाली कॉलोनी के यह सब चार पार्क भी शामिल है। इस मामले को लेकर गत दिनों एक विवाद एनजीटी में पहुंच गया। एनजीटी में विवाद के जाने के बाद इस पर लंबे समय से सुनवाई चल रही थी। अब एनजीटी ने नगर निगम को निर्देश दिया कि इन सभी चार पार्कों के रखरखाव का कार्य नगर निगम को ही करना होगा। नगर निगम के उद्यान विभाग के प्रभारी अधिकारी डॉ0 अनुज सिंह ने बताया कि बोर्ड से इसकी मंजूरी मिलने के बाद इन सभी पार्कों का रखरखाव नगर निगम करेगा।