गाजियाबाद (युग करवट)। भाजपा के दोबारा अध्यक्ष बने संजीव शर्मा का कहना है कि पार्टी में कहीं कोई गुटबाजी नहीं हैं। उनके और केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह के बीच हमेशा से ही मधुर संबंध रहे हैं। लोगों ने अपनी मर्जी से बातें बनानी शुरू कर दी थीं। संजीव शर्मा का कहना है कि सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह गाजियाबाद के सर्वमान्य नेता हैं। पार्टी पिछले तीन साल भी उन्हीं के नेतृत्व में चली थी और अगले तीन साल भी उन्हीं का नेतृत्व रहेगा। संजीव शर्मा ने बताया कि वह आज ही वीके सिंह का आशीर्वाद लेने जाएंगे। सभी पार्टी के सिपाही हैं, सभी एक साथ हैं।