नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। केन्द्रीय राज्यमंत्री व सांसद वीके सिंह अपने पूरे परिवार सहित कविनगर स्थित प्रजापिता ब्रह्मïकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पहुंचे और यहां उन्होंने योग करके व ध्यान लगाकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर वीके सिंह ने कहा कि आश्रम द्वारा समाज को उच्च मूल्य पर चलने का महान संदेश दिया जा रहा है, यह प्रशंसनीय और सराहनीय ईश्वरीय कार्य है। विश्वविद्यालय का समाज में योगदान सराहनीय है।
यहां आकर एक विशेष शांति की अनुभूति होती है। आश्रम की सभी बहनें त्याग और तपस्या की साक्षात मूर्ति हैं। इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री ने आश्रम की सभी बहनों का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री की धर्मपत्नी भारती सिंह, सुपुत्री मृणालिनी सिंह व योगजा सिंह, सांसद प्रतिनिधि कुलदीप चौहान, राजयोगिनी ब्रह्मïकुमारी सतीश, राजयोगिनी ब्रह्मïकुमारी राजेश, राजयोगिनी ब्रह्मïकुमारी गुंजन, राजयोगिनी ब्रह्मïकुमारी देवना, राजनगर मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, मनोज सिंह, श्रीचंद चौहान, अनामिका शर्मा, सुभाष, अजय, विनय, शिवराज शर्मा आदि मौजूद रहे।