गाजियाबाद (युग करवट)। केन्द्रीय पर्यावरण विभाग से मिले फंड से शहर में अब विकास कार्य शुरु हो गए हैं। इसी क्रम में केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह ने इंडस्ट्रीयल एरिया के साइट-4 में आज एक सडक़ के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। बता दें कि केन्द्रीय पर्यावरण विभाग की ओर से शहर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए कुछ पैसा मंजूर हुआ था। इसके बाद नगर निगम प्रशासन की ओर से इंडस्ट्रीयल एरिया में कुछ सडक़ें बनाने का प्लान तैयार किया गया। इसी के तहत केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह ने आज सडक़ निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।
इस मौके पर वीके सिंह ने कहा कि इस सडक़ के बनने से क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या कम होगी। इस मौके पर जिलाधिकारी आरके सिंह, मेयर आशा शर्मा, साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा, नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़, चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, हेल्थ अफसर डॉ. मिथिलेश कुमार आदि अधिकारी भी शामिल रहे।