गाजियाबाद (युग करवट)। अगले महीने शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम आने जा रही है। इससे पहले ही अब निगम भी शहर को सफाई के मामले में स्मार्ट बनाने में जुटा है। इसी कड़ी में आज गाजियाबाद सिटी को पहला ऑटोमैटिक कूड़ा ट्रांसफर केन्द्र मिला है। पीपीपी यानी प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप बेस यह केन्द्र अकबरपुर बहरामपुर के पास विजयनगर जोन में बनाया गया है। इसका लोकार्पण केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह ने लोकार्पण किया। इस मौके पर विधायक अतुल गर्ग, डीएम आरके सिंह, नगर आयुक्त नितिन गौड़, निवर्तमान मेयर आशा शर्मा, अपर नगर आयुक्त शिवपूजनयादव, निगम के हेल्थ अफसर मिथिलेश कुमार तथा कूड़ा ट्रांसफर केंद्र बनाने वाली प्राइवेट कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे। वीके सिंह ने नगर निगम के कूड़ा ट्रांसपोर्ट कंटेनर को भी हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। लोकार्पित कूड़ा ट्रांसफर केन्द्र 200 मीट्रिक क्षमता को होगा। शहर में चार और कूड़ा ट्रांसफर केन्द्र बनाए जाएंगे। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि स्वच्छता के मामले में गाजियाबाद यूपी का नंबर वन शहर है। देश में भी स्वच्छता में गाजियाबाद और भी बहत्तर रैंक हासिल करेगा। नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने कहा कि जल्दी ही शहर की जनता को और कूड़ा ट्रांसफर केंद्र मिलेंगे। दूसरी और उन्होंने अपील की है कि जनता सूखा और गीला कूड़ा अलग अलग करके ही निगम की गाड़ी में डाले। इस दौरान निवर्तमान मेयर आशा शर्मा ने कहा कि स्वच्छता के मामले में गाजियाबाद नगर निगम का अच्छा रिकॉर्ड रहा है। इस बार भी उम्मीद है कि स्वच्छता में गाजियाबाद निगम का प्रदर्शन अच्छा रहेगा।