युग करवट ब्यूरो
मोदीनगर। गोविंदपुरी में बनने जा रही केंद्रीयकृत रसोईघर परियोजना का सोमवार को भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज के निकट आयोजित कार्यक्रम में परिवहन राज्यमंत्री केंद्र सरकार जनरल वीके सिंह, जिला अधिकारी आरके सिंह, सांसद सत्यपाल सिंह, विधायक मंजू शिवाच, अक्षय पात्र फाउंडेशन के वाईस चेयरमैन भारत ऋषभ दास, चंचल, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, पालिकाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, एसडीएम शुुभांगी शुक्ला ने भूमिपूजन के दौरान हवन में आहुति दी। इस पर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने बताया कि जनपद के सभी स्कूलों के एक लाख से अधिक बच्चों को वितरित होने वाला मिड डे मील इस रसोई से बनकर वितरित किया जाएगा।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, भाजपा वरिष्ठ नेता सतेंद्र त्यागी, स्वदेश जैन, आशीष चौधरी, अमित चौधरी, देवेंद्र चौधरी, पूर्व पालिका चेयरमैन राम आसरे शर्मा, विनोद जाटव वैशाली, प्रधानाचार्य सुखबीर सिंह, पतला चेयरमैन मनोज शर्मा, आनंद शर्मा, नवीन जायसवाल, अनिल सैन, आदि गणमान्य लोग शामिल रहे।