गाजियाबाद (युग करवट)। विद्यावती मुकन्दलाल महिला महाविद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा आठ दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस कार्यशाला का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या प्रो. शिखा सिंह ने किया। कार्यशाला के दौरान छात्राओं को कुशन कवर पर ब्लॉक प्रिटिंग, कपड़े से टोटे बैग, फाइल फोल्डर बनाना, कार्ड बोर्ड से टेबल आर्गेनाइजर, फ्रिज मैग्नेट आदि बनाना सिखाया गया था। छात्राओं द्वारा कार्यशाला में सीखे गए उत्पादों को तैयार कर प्रदर्शनी का आयोजन आज किया गया जिसमें छात्राओं ने अपनी कलात्मकता से विभिन्न डिजाइन के उत्पाद प्रदर्शित किए। कार्यशाला का संचालन डॉ. शालिनी सिंह ने किया। इस दौरान सह संयोजिका स्नेहा प्रियदर्शनी, विभागाध्यक्ष डॉ. इन्द्राणी, अनिता अरोड़ा ने भी योगदान दिया। कार्यशाला के दौरान विषय विशेषज्ञ कंचन शर्मा, पूजा गर्ग, सुनीता सिंह ने छात्राओं को प्रशिक्षित किया। वहीं, इसके अलावा कॉलेज में मेंटरिंग एवं काउसिंल के माध्यम से माइक्रोसाफ्ट एक्सेल प्रशिक्षण का सात दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। प्रशिक्षण में मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन द्वारा छात्राओं को माइक्रोसाफ्ट की तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई गई व छात्राओं को रोजगार सम्बंधी जानकारी दी। इस दौरान शालिनी चौहान, हेमलता, दीपिका, प्रिंसी जैन, संयोजक उमा जोशी आदि मौजूद रहीं।