नोएडा (युग करवट)। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने ने बताया कि संजीव अपनी पत्नी मधु (28 वर्ष) के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। छपरौला के पास एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों को टक्कर मार दी। इस घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मधु को मृत घोषित कर दिया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के लोहारी गांव के टोल के पास बुधवार की रात 12 बजे के करीब हुए एक सडक़ हादसे में छेदीलाल नामक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे एक अज्ञात बस ने कुचल दिया। मृतक टोल पर सुरक्षा कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था। वह पैदल ही जा रहा था तभी बस ने उसे कुचल दिया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद के रहने वाले सुमित कुमार (25 वर्ष) मेरठ के दौराला में एक सडक़ हादसे के शिकार हो गए थे। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर आज सुबह उनकी मौत हो गई। मीडिया प्रभारी ने बताया कि घटना में अग्रिम करवाई जनपद मेरठ पुलिस द्वारा की जाएगी।