युग करवट संवाददाता
नोएडा (युग करवट)। थाना बिसरख पुलिस ने बीती रात को गस्त के दौरान अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने प्रवेश नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह एक स्विफ्ट कर में गांजा लेकर बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने उसकी कार को भी जप्त कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने लखविंदर तथा सूरज नामक दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 2 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त थे। थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात को पुलिस ने ललित नामक युवकों गिरफ्तार किया है उसके पास से 43 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि वह काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेचने के धंधे में संलिप्त था।
थाना फेस- 3 पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 36 पव्वा हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद किया है। थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने धीरज कुमार नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हरियाणा मार्का 38 पव्वा अवैध शराब बरामद हुई है।