गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम के वार्ड आरक्षण को लेकर आपत्ति दर्ज करने का आज दूसरा दिन है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी वार्ड से कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई थी। आपत्तियों को दर्ज कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट का रूम नंबर 240 तय किया गया है। यहां नगर निगम के कर्मचारियों की टीम मौजूद है। टीम के पास कोई भी व्यक्ति छह अप्रैल तक अपनी आपत्ति और सुझाव दे सकते हैं। नगर निगम के निर्वाचन विभाग का कहना है कि कल और आज दोपहर तक शहर से किसी एक व्यक्ति द्वारा कोई भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई। निर्वाचन विभाग का कहना है कि जो भी आपत्तियां दर्ज होंगी उन्हें शासन के पास भेजा जाएगा।