नोएडा (युग करवट)। लुक्सर जेल में बंद 10 वर्षीय की सजायाफ्ता कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि जनपद सहारनपुर के रहने वाले हवा सिंह (50 वर्ष) को एक मामले में 10 वर्ष की कारावास हुई थी। उन्हें सहारनपुर की जेल से नोएडा के लुक्सर जेल में ट्रांसफर किया गया था।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को गंभीर हालत में जेल प्रशासन द्वारा उन्हें नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया की मौत के कारणो का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। इस मामले में जेल प्रशासन भी अपने स्तर से जांच कर रहा है।