२१ अक्टूबर से सुबह छह से रात ११ बजे तक होगा संचालन
गाजियाबाद (युग करवट)। हाईस्पीड ट्रेन 21 अक्टूबर को फर्राटा भरेगी। ट्रेन हर रोज सुबह छह बजे से चलेगी जो रात करीब 11 बजे तक संचालित होगी। प्रति पन्द्रह मिनट में एक ट्रेन उपलब्ध होगी। एक ट्रेन में कुल छह डिपो होंगे। जिसमें करीब 1700 यात्री एक बार में सफर कर सकेंगे। हर स्टैंडर्ड कोच में 72 सीट और प्रीमियम कोच में 62 सीट उपलब्ध होगी। पहले चरण में दुहाई से साहिबाबाद तक के करीब 17 किलोमीटर लंबे रूट पर हाईस्पीड ट्रेन दौड़ेगी। फीडर बसों का संचालन भी किया जाएगा। इसके लिए प्रति नौ किलोमीटर एरिया के मार्ग को जोड़ा जाएगा। इनमें जीडीए की कॉलोनियों के अलावा राजनगर एक्सटेंशन, जागृति विहार, जीडीए कॉलोनी, गांव भिक्कनपुर, मिलकचकरपुर, शाहपुर निज मोरटा, बसंतपुर सैंतली और अटोरनंगला को भी फीडर सेवा से जोड़ा जाएगा।आज मीडिया को साहिबाबाद स्टेशन पर ट्रेन का अवलोकन कराया गया।