नई दिल्ली(युग करवट)। नरेंद्र मोदी सरकार आज अचानक मंत्रियों के कार्यक्षेत्र बदले गये। देश कानून मंत्री किरण रिजिजू का मंत्रालय बदल दिया गया। अब वो कानून मंत्री के बदले पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के मंत्री होंगे जबकि अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। कानून मंत्रालय वापस लिये जाने पर एक चैनल से बातचीत करते हुए किरण रिजिजू ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में चुनाव होने वाले है और अर्जुन राम राजस्थान से आते हैं इस कारण उन्हें बड़े मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दूसरी ओर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किरण रिजिजू के बयानों से न्यायालय पालिका खुश नहीं थी। दो महीने पहले चीफ जस्टिस के बारे में किरण रिजिजू ने जिस तरह की बयानबाजी की थी तभी यह तय हो गया था कि उनका मंत्रालय बदला जायेगा। कर्नाटक चुनाव के कारण इसमें देरी हुई।