नोएडा (युग करवट)। राहुल गांधी आज सुबह अचानक नोएडा पहुंचे। वह सेक्टर-31 स्थित डॉ राकेश चंदोला की क्लीनिक पर गए। करीब आधा घंटा तक वह नोएडा में रुके। राहुल गांधी के अचानक नोएडा आने की सूचना से पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। पुलिस अधिकारी आनन-फानन में उनकी सुरक्षा की व्यवस्था करने में जुट गए। राहुल गांधी डॉक्टर से चिकित्सीय परामर्श लेकर जब वापस दिल्ली लौटे, उसके बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान किसी को भी राहुल गांधी से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। ना ही कांग्रेस के नेताओं को उनके नोएडा आने की सूचना थी। बताया जाता है कि डॉक्टर चंदोला गांधी परिवार के फैमिली डॉक्टर हैं।