नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। राष्टï्रीय व्यापार मंडल ने आज अपना स्थापना दिवस मनाया। विधिवत दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंडल के संस्थापक महामंत्री सुधीर कुमार शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान मंडल के व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखी और उनके निस्तारण को लेकर विस्तार से चर्चा की। मुख्य अतिथि ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को प्रमुखता से सरकार के समक्ष उठाया जाएगा व हरसम्भव तरीके से उनका निस्तारण कराया जाएगा। इसके उपरांत नवमी व स्थापना दिवस पर मंडल द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैंकडों लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडल के राष्टï्रीय उपाध्यक्ष विवेक त्यागी, प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी, प्रदेश संयोजक विनीत शर्मा, मेरठ मंडल प्रभारी अजय सिंघल, जिलाध्यक्ष बालकिशन बालू, राष्टï्रीय सलाहाकार रितेश शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीता भार्गव, सांसद प्रतिनिधि देवेन्द्र हितकारी, पंडित अशोक भारतीय आदि मौजूद रहे।