रालोद महासचिव त्रिलोक त्यागी के आवास पर पहुंच रहे हैं लोग
गाजियाबाद (युग करवट)। रालोद के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी की माता शारदा देवी का गत दिनों स्वर्गवास हो गया था। शारदा देवी के निधन के बाद से ही त्रिलोक त्यागी के कविनगर स्थित आवास पर शोक प्रकट करने और शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचने वालों का तांता लगा है। राजनीतिक एवं समाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य लोग लगातार त्रिलोक त्यागी के आवास पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, राशिद चौधरी, मनोज चौधरी, पूर्व मेयर प्रत्याशी विजय चौधरी, रालोद के जिलाध्यक्ष अमित त्यागी, रालोद के राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्घ कुमार, जितेन्द्र त्यागी, अशोक काकड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पेन्द्र रावत समेत बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों से जुड़े लोग और समाजसेवी मंगलवार को रालोद नेता के अवास पर पहुंचे।