नोएडा (युग करवट)। हृदय रोग से ग्रसित होने के बाद नोएडा के सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के स्वस्थ्य होने पर आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कैलाश अस्पताल के वरिष्ठ प्रबंधक बीवी जोशी ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत पर रविवार रात राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला कैलाश अस्पताल में भर्ती हुए थे। अब वह स्वस्थ्य है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की सोमवार सुबह एंजियोग्राफी की गई थी। जांच में हृदय की एक धमनी में ब्लाकेज की शिकायत पर डाक्टरों ने एंजियोप्लास्टी कर स्टेंट डाला। उसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। उन्हें स्वास्थ्य लाभ के लिए अस्पताल में भर्ती रहने की सलाह दी गई थी। जो अब पूरी तरह से स्वस्थ्य है। आज दोपहर को ने अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।