नई दिल्ली (युग करवट)। राजस्थान में चुनावी घमासान के बीच भाजपा ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया। याद रहे कि भाजपा घोषणा पत्र को संकल्प पत्र कहती है। घोषणा पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बाकी पार्टयों को लिए ये महज एक औपचारिकता है, लेकिन भाजपा इन वादों को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र ने राजस्थान की मदद करने की पूरी कोशिश की। जेपी नड्डा ने आगे कहा, कांग्रेस भ्रष्टाचार में नंबर-एक पार्टी है। अशोक गहलोत सरकार के लिए जल जीवन मिशन, जेब भरो मिशन बन गया। राजस्थान में घोटाले वाली सरकार चल रही है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी तो गहलोत सरकार में हुए पेपर लीक मामले की जांच कराई जाएगी। भाजपा राजस्थान में 40 हजार करोड़ रुपये इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करेगी। भाजपा नेता राज्य के किसानों का ध्यान अपनी ओर खींचते हुए कहा कि अगर राजस्थान में हमारी सरकार बनी तो हमारी सरकार गेंहू की उपज को प्रति क्विंटल 2,700 रुपये में खरीदेगी और ये एमएसपी के ऊपर बोनस दिया जाएगा।