गाजियाबाद (युग करवट)। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल इंदिरापुरम के शक्ति खंड पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपने ओएसडी प्रभात त्रिपाठी की माताश्री स्व0 उर्मिला त्रिपाठी के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्घांजलि अर्पित की। स्व0 श्रीमती उर्मिला त्रिपाठी का रविवार को निधन हो गया था। राजनाथ सिंह तब दिल्ली से बाहर थे कल वो श्रद्घाजंलि देने के लिए प्रभात त्रिपाठी के निवास पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सुनीता दयाल, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिलाधिकारी आरके सिंह, पूर्व मंत्री बलदेव राज शर्मा, सरदार एसपी सिंह, युग करवट के एडिटर इन चीफ सलामत मियां, वरिष्ठ पत्रकार अशोक औझा, कोशिक कर्दम पूर्व मेयर आशु वर्मा, पूर्व मेयर आशा शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय मोहन, पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, भाजपा अल्प संख्यक मौर्चा के अध्यक्ष सौलत पाशा, भाजपा नेता शौकत कुरैशी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्घांजलि अर्पित की। अन्य फोटो पृष्ठ आठ पर