नोएडा (युग करवट)। लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आयोजित महापंचायत के दौरान सेवा में जुटी टिकैत रसोई के संचालक अशोक भाटी और उनकी टीम को सम्मानित किया गया। राकेश टिकैत ने मंच के माध्यम से सराहना कर अशोक भाटी को अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना, महानगर अध्यक्ष श्रीपाल कसाना, जिला उपाध्यक्ष रोहित भाटी, रविंद्र भगत, मनोज त्यागी, कालूराम भाटी, सोनू, हरि, संदीप भाटी, धीरज यादव, मनोज शर्मा, जसवंत शर्मा, धर्मेंद्र चपराना, रोहित चपराना, प्रवीण बाबा, दीपक मुंडेल, राकेश अवाना, भारत प्रधान, सचिव अवाना, अनिल अवाना, जयवीर अवाना, भिखारी लाल, होला खान, लाल खान, मांगेराम प्रधान, एहसान, संजय फौजी, ललित तंवर, सुंदर तंवर, प्रशांत बेसोया, जयराम सहित अन्य उपस्थित रहें।