नोएडा (युग करवट)। जनपद गौतमबुद्ध नगर जिले की रबूपुरा नगर पंचायत के अध्यक्ष और सदस्य पदों का चुनाव निर्विरोध हो सकता है यहां पर सभी पदों के लिए मात्र 11 लोगों ने अपना नामांकन किया है। नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों के लिए केवल 12 नामांकन दाखिल किए गए हैं। जिससे यहां सभी 12 उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। खास बात यह है कि यह सभी 12 उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी के हैं। इसमें जेवर से भाजपा विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह कि महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है अध्यक्ष पद के लिए उनके भतीजे ठाकुर शशांक सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।