गाजियाबाद (युग करवट)। यूथ कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन नोमिनेशन कल यानि 22 सितंबर से शुरू कर दिए गए हैं। नामीनेशन की यह प्रक्रिया 29 सितंबर तक चलेंगे। यह जानकारी उत्तराखंड से आए यूथ कांग्रेस के जोनल रिटर्निंग ऑफिसर असद आलम ने आज जिला कार्यालय पर हुई प्रेसवार्ता के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि यूथ कांग्रेस के चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष, जिला, विधानसभा कमेटियां और प्रदेश महासचिवों का चुनाव होगा। चुनाव में 18 से 35 साल के युवा हिस्सा ले सकेंगे। एक अक्टूबर को स्कूटनी के बाद 5 तारीख को फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी। 10 अक्टूबर से चुनाव के लिए सदस्यता अभियान चलेगा जो 8 नवंबर तक जारी रहेगा। 15 या 16 नवंबर को युवा कांग्रेस में हुए चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष के लिए वोट लेकर आने वाले टॉप थ्री कैंडिडेट में से एक का चुनाव इंट्रव्यू के जरिए होगा। साथ ही जिला कमेटी के लिए 27, विधानसभा कमेटी के लिए 27 प्रदेश कमेटी के लिए 9 और महासचिव के लिए 51 लोगों की कमेटी का चुनाव किया जाएगा। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव, प्रदेश सचिव नसीम खान, यूथ कांगे्रस के जिलाध्यक्ष विकास खारी, महानगर अध्यक्ष अमित यादव, पीसीसी सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, जिला सचिव राजेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा बबलू आदि मौजूद रहे।