नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक निशुल्क टीबी किट बांटकर प्रदेश में अव्वल रहे यशोदा अस्पताल कौशांबी की एमडी डॉ.उपासना अरोडा को कल लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्टï्रपति द्रौपर्दी मुर्मू वर्चुअल शामिल होंगी। १३ सितम्बर को आयुष्मान भव अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। जिसे राष्टï्रपति द्रौपर्दी मुर्मू द्वारा वर्चुअल लांच किया जाएगा। निशुल्क टीबी किट बांट कर यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कौशांबी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। अब तक ५१ हजार से अधिक टीबी मरीजों को गोद लिया गया है। इसके लिए अस्पताल की एमडी डॉ.उपासना अरोडा को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।