नोएडा (युग करवट) उत्तर प्रदेश सरकार ने आज प्रशासनिक अधिकारियों के कार्य क्षेत्र मे फेरबदल किया है। यमुना विकास प्राधिकरण में तैनात अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोनिका रानी का तबादला जनपद बहराइच के जिलाधिकारी के पद पर हुआ है। दिनेश चंद्र को सहारनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर बोबडे को राज्यपाल का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि देवीपाटन मंडल के मंडल आयुक्त योगेश्वर राम मिश्रा नियुक्त किए गए हैं।