नई दिल्ली। मोरक्को में देर रात आए शक्तिशाली भूकंप से करीब 8 सौ लोगों की मौत हो गई है जबकि चार सौ से ज्यादा घायल बताये जा रहे है। देश के आंतरिक मंत्रालय के कहा कि ‘भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है।’ जोरदार भूकंप के बाद लोग घबराकर अपने-अपने घर छोडक़र भाग गए। भूकंप के कारण ऐतिहासिक इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है और बिजली की कटौती भी हो गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप रात 11:11 बजे मार्राकेश से 44 मील दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किलोमीटर की गहराई पर आया। अफ्रीकी देश मोरक्को मे आए भीषण भूंकप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए लिखा, ‘मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।’