गाजियाबाद (युग करवट)। मेयर सुनीता दयाल ने दो दिन पहले ही प्रेसवार्ता कर निगम के कुछ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस पर अब नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने चुप्पी तोड़ी। नगर आयुक्त ने कहा कि मेयर को ेजो भी पत्रावली चाहिए वह हमे कहें अब सम्मान के साथ पत्रावली उपलब्ध कराएंगे। दरअसल मेयर ने प्रेसवार्ता में कई गंभीर आरोप लगाए थे। मेयर का कहना था कि जब में नगर निगम के किसी अधिकारी से कोई पत्रावली मांगती हूं तो पत्रावली देने में आनाकानी करते है। देते भी है तो उसमें से खास दस्तावेजों को हटा लेते है। ऐसी पत्रावली का कोई भी लाभ नहीं होता है। नगर आयुक्त ने इसी पर ही अपने विचार व्यक्त किए।
इसके अलावा नगर आयुक्त ने कूड़ा उठान को लेकर भी अपने विचार व्यक्त किए। नगर आयुक्त ने कहा कि कूड़े की समस्या है। मगर इसमें तेजी के साथ सुधार किया जा रहा है। कूड़े को लेकर पहले जो समस्या थी वह धीरे धीरे कम हो रही है। यह अब शहर में नजर भी आ रहा है। बाकी जो सुधार होना चाहिए वह सुधार भी किया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम के प्रयास जारी है।