पिलखुवा (युग करवट)। नगर पालिका चुनाव के प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज हापुड़ में आगमन हुआ। इस मौके पर पिलखुवा नगर पालिका चेयरमेन पद के प्रत्याशी विभु बंसल ने भी सभा को संबोधिति किया। विभु बंसल को मुख्यमंत्री का आशीर्वाद से प्राप्त हुआ। पिलखुवा नगर पालिका क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान विभु बंसल को जनता का बड़ा समर्थन मिल रहा है। उन्होनें वार्ड संख्या 9 और 15 में डोर टू डोर जनसंपर्क किया।