प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। उत्तरप्रदेश सरकार एवं शासन के द्वारा नारी शक्ति और अधिक सबल एवं नारी शक्ति मिशन को और अधिक प्रभावी बनाये जाने के क्रम में चलाये जा रहे अभियान को पूरी तरह से सफल बनाने के लिये पुलिस आयुक्त गाजियाबाद अजय कुमार मिश्रा भी पीछे खड़े दिखाई नहीं दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कल श्री मिश्रा जनपद में रहने वाली नारी शक्ति को और अधिक सबल बनाने के लिये एक दर्जन से अधिक और पिंक बूथों का शुभारंभ करने जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कमिश्नरेट सिस्टम में जो और बीस पिंक बूथ बढ़ाये जा रहे हैं उनमें नौ पिंक बूथ सिटी जोन, सात पिंक बूथ देहात जोन में और पांच पिंक बूथ ट्रांस हिंडन जोन में स्थापित किये गये हैं। सूत्रों के मुताबिक कल इन सभी नवसृजित पिंक बूथों का विधिवत शुभारंभ हो जायेगा। बता दें कि शासन व सरकार की मंशा के अनुरूप नारी शक्ति को और अधिक सबल बनाने और महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिये कमिश्नरेट में पहले से ही कई पिंक बूथ, महिला सहायता केंद्र और महिला सैल के अलावा कई वन स्टॉप सेंटर भी क्रियाशील हैं।