युग करवट ब्यूरो
लखनऊ। योगी आदत्यिनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट कुल 690242.43 करोड़ का बजट पेश किया। बजट पेश करने से पहले सीएम योगी आदत्यिनाथ ने कहा कि आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष में आज प्रस्तुत किए गए नए उत्तर प्रदेश का बजट राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के इतिहास में नए स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा। मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अन्तर्गत पंजीकृत महिला श्रमिक के संस्थागत प्रसव की दशा में निर्धारित तीन माह के न्यूनतम वेतन के समतुल्य धनराशि एवं रूपये 1000 को चिकित्सा बोनस तथा पंजीकृत पुरूष कामगारों की पत्नियों को रूपये 6000 एकमुश्त में दिये जाने का प्रावधान है । यूपी में किसानों के साथ कृषि को मजबूत करने के लिए रासायनिक उर्वरकों के अग्रिम भण्डारण हेतु 175 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए 60 करोड़, एग्रीकल्चर एक्सीलरेटल को २० करोड़ का फंड, महिला सामथ्र्य योजना के लिए 83 करोड़, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए 1050 करोड़, शादी अनुदान के लिए 150 करोड़, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 600 करोड़, पुलिस विभाग में एक लाख 53 हजार अभ्यर्थियों का चयन, बेसहारा विधवा महिलाओं के लिए 4032 करोड़ की पेंशन, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर डिफेंस कॉरीडोर के लिए 550 करोड़, टैलबेट, स्मार्ट फोन योजना 2023-23 के लिए 3600 करोड़, युवा वकीलों के लिए कॉपर्स फंड में 5 करोड़, झांसी और चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए 235 करोड़, युवा अधिवक्ताओं को किताबें खरीदने के लिए 10 करोड़, पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय के लिए 850 करोड़, पुलिस विभाग के शहरीआवास के लिए 400 करोड़, पुलिस विभाग ग्रामीण के लिए 1000 करोड़, गोरखपुर में औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए 200 करोड़, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के लिए 12 हजार 631 करोड़ की व्यवस्था, हेल्थ वेलनेस सेन्टर के लिए 407 करोड़ रुपए, सीएम जनआरोग्य अभियान 250 करोड़ की व्यवस्था, पीएम जनआरोग्य योजना के लिए 2.34 करोड़, पीएम आत्मनिर्भर स्वास्थ भारत योजना के लिए 1655 करोड़, मोबाइल यूनिट अस्पताल के लिए 1547 करोड़, पीएम मातृ वंदना योजना के लिए 320 करोड़, सामुदयिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपकरणों की खरीद केलिए 100 करोड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की मजबूती के लिए 15 करोड़, 14 नए मेडिकल कॉलेजों के लिए 2491 करोड़, 14 मंडलीय कार्यालय व प्रयोगशाला 200 करोड़, असाध्य रोगों के इलाज के लिए 100 करोड़, मुख्यमंत्री बीमा दुर्घटना योजना के लिए 15 करोड़, किसान पेंशन योजना के लिए 7284 करोड़, दिव्यांग भरण-पोषण के लिए 1120 करोड़, नलकूपों के लिए 100 करोड़, चीनी मिल वाले इलाकों में सड़कों के लिए 250 करोड़, अन्य सड़क, पुल निर्माण के 21159 करोड़ 50 लाख, कृषि कार्यों में उपयोग के लिए सड़क पुल के लिए 3472 करोड़, राज्य सड़क निधि से सड़क निर्माण के लिए 2500 करोड़, रेलवे उपरियगामी पुल निर्माण के लिए 1700 करोड़, अन्य पुल निर्माण के लिए 1850 करोड़ निर्धारित किया गया है।

जनता पर बिना टैक्स लगाये बजट का आकार बढ़ाया: योगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बजट पेश होने के बाद मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि यह बजट औद्योगिक विकास को गति देगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह दूसरा बजट डबल बजट है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया गया और सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि जनता पर बिना कोई नया टैक्स लगाये बजट का आकार बढ़ाया गया है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट कम किय है।