गाजियाबाद (युग करवट)। राष्ट्रीय व्यापार मंडल की नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष नीता भार्गव ने प्रेसवार्ता कर कहा कि वह महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सेवा भाव से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि घर में बहुत सारे व्यापारिक संगठन चल रहे हैं लेकिन कोई भी महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर गंभीर नहीं है और ना ही महिलाओं को व्यापारी के रूप में मान सम्मान देता है जबकि महिलाएं घर परिवार को चलाने के साथ-साथ व्यापार के क्षेत्र में भी अपना संपूर्ण योगदान दे रही है। मंडल की जिलाध्यक्ष सोनिका शर्मा व महानगर अध्यक्ष संजय गोयल ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर हमें पूर्ण तरीके से काम करना चाहिए जिससे महिला उद्यमी को सम्मान मिल सके। महिला विंग में शामिल उद्यमी मधु सागर शर्मा ने भी कहा कि महिलाओं को गाजियाबाद की औद्योगिक नगरी में अपने व्यवसाय को लेकर सम्मान मिलना चाहिए सभी महिलाएं आत्मसम्मान के साथ अपने रोजगार को कर सकें। राष्ट्रीय व्यापार मंडल में संजय शर्मा, हिमांशु पाराशर, मधु शर्मा, अजय शर्मा भी शामिल हुए हैं। प्रेसवार्ता में एसके चौहान, हिमांशु शर्मा आदि मौजूद रहे।