प्रमुख संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने दस अक्टूबर को नगर निगम में कर्मचारियों की हड़ताल की घोषणा की है। इस हड़ताल को नगर निगम कर्मचारियों से जुड़े कई संगठनों ने सहायोग के लिए आश्वासन दिया है। जिन संगठनों का इस हड़ताल को समर्थन है इनमें नगर निगम कर्मचारी संघ, यूपी स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, नगर निगम वाहन चालक संघ, नगर निगम जलकल कर्मचारी संघ, आदि संगठन शामिल है। महासंघ के प्रदेश महामंत्री राकेश अग्निहोत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के खिलाफ 13 सूत्रीय मांगो को लेकर यह हड़ताल होने जा रही है। उन्होंने बताया कि हड़ताल को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। साथ ही नगर निगम के सभी संगठनों से जुड़े कर्मचारियों को भी इस हड़ताल के दौरान प्रदेश सरकार से की जा रही मांगों के संबंध में भी बताया गया है। ताकि उन्हें सनद रहे कि हड़ताल का मकसद कर्मचारियों को क्या क्या लाभ सरकार से दिलवाना है।