वरिष्ठ संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। मोदीनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर 2022 का चुनाव लड़ चुकीं नीरज प्रजापति ने भी कांग्रेस से महापौर के टिकट के लिए दावेदारी की है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने उनकी दावेदारी की पुष्टि की है। इससे पूर्व हिंडनपार क्षेत्र की डॉ. रत्ना नारायण पांड़े, डॉ. अर्चना कौशिक, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष पूजा मेहता, महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष कमलेश कुमारी एडवोकेट, ऊमा सोनी, पूजा चड्ढा आदि महिलाएं कांग्रेस से महापौर के टिकट के लिए दावेदारी कर चुकी हैं। अब नीरज प्रजापति ने भी महापौर के टिकट के लिए दावेदारी कर दी है। महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी महापौर के प्रत्याशी के चुनाव के लिए गहन मंथन कर रही हैं।