नोएडा (युग करवट)। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा नोएडा महानगर के जिलाध्यक्ष उमेश पहलवान की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन जिला कार्यालय वसई सेक्टर-72 नोएडा में किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश ओबीसी मोर्चा कायक्रम के सह संयोजक प्रमोद कुमार प्रजापति उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री भगत भाटी ने किया। बैठक में सह संयोजक प्रमोद कुमार प्रजापति ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर 11 को जनसभा का आयोजन जगदीश फार्म हाउस तुलसी विहार कटैहरा रोड दादरी में किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, विशिष्ट अतिथि सतपाल सिंह सैनी, भाजपा के प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी होंगे। बैठक में राम किशन यादव प्रीतम भाटी, परविंदर बैरागी, सुधीर अवाना, रामकिशन यादव, नीरज चौधरी, हेमंत प्रजापति, सुधीर अवाना, धीर सिंह सैनी, सत्येंद्र सिरोही, संदीप चौधरी भगत भाटी उमेश गुप्ता, जय प्रकाश प्रजापति, प्रदीप चौधरी, आकाश मुखिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।