गाजियाबाद (युग करवट)। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने होस्ट वेस्ट व्यू में भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में करीब दस मंडल अध्यक्षों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी। भोपुरा मंडल अध्यक्ष कुलदीप कसाना ने तुलसी निकेतन के जर्जर मकानों का मामला उठाकर उनके पुनर्निर्माण की मांग की। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री को बताया गया कि कमिश्नर व्यवस्था लागू होने के बाद गाजियाबाद के अपराध में कोई फर्क नहीं आया है। पुलिस की चालान करने की व्यवस्था से नागरिक परेशान हैं। यहां हर घर जल योजना की बात उठाई और कहा कि गाजियाबाद में पानी की कमी बरकरार है। हिंडनपार क्षेत्र में आरटीओ का उपकार्यालय खोलने की मांग भी की गई। यहां किसी भी पदाधिकारी ने नगर निगम चुनाव को लेकर कोई बात नहीं की। उपमुख्यमंत्री ने इतना जरूर कहा कि पहले नगर निगम और फिर लोकसभा चुनाव जीतने के लिए सभी कार्यकर्ता मजबूती से जुट जाएं। शेष फोटो पेज-८ पर।