गाजियाबाद (युग करवट)। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल टीपीएस त्यागी का कहना है कि देश में भ्रष्टाचार एक आपदा बन चुकी है। इसे तभी समाप्त किया जा सकता है जब हर विभाग में नीचे से ऊपर तक एक रिटायर्ड सैनिक तैनात किया जाए। उन्होनें कहा कि उत्तर काशी में भू स्खलन हुआ हो, भुज में भूकंप आया हो, अंडमान में सुनामी, कोलकाता में बाढ़, पुल टूटने जैसी घटना में सेना की मदद ली जाती है। सेना ने आपदा की हर स्थिति को बखूबी संभाला है। भ्रष्टाचार के मामले में भी पूर्व सैनिको की मदद ली जानी चाहिए। संस्था के सचिव राजेन्द्र बग्गासी ने कहा कि नगर निगम से लेकर संसद तक सैनिक को तैनात किया जाना चाहिए। के आर वोहरा ने बताया कि 19 फरवरी को इसी संबंध में संस्था का अधिवेशन बुलाया गया है। अधिवेशन में उत्तराखंड के राज्यपाल, गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि होगें। पवन सिन्हा, आचार्य लोकेश मुनी, राजन छिब्बर, अश्वनी बख्शी, शक्ति गुरूनग भी शामिल होगें।