गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद नगर निगम में तैनात सहायक नगर आयुक्त विवेक त्रिपाठी की टेंशन बढ़ गई है। इससे पहले वह बरेली नगर निगम में विज्ञापन प्रभारी रहे है। वहां एक मामले में उन्हें जांच में आरोपी बनाया गया है। इस मामले की रिपोर्ट नगर निगम बेरली की ओर से शासन के पास भेजी है। आरोप है कि बेरली निगम में तैनाती के दौरान त्रिपाठी पर आरोप हे कि उन्होंने विज्ञापन के टेंडर एडटेक कंपनी को चार करोड़ 11 लाख रूपये में टेंडर जारी किया था। बाद में इसकी शिकायत मंडलायुक्त और नगर आयुक्त से की गई। त्रिपाठी को दोषी माना गया। बरेली नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने इस मामले में रिपोर्ट शासन के पास भेजी है। नगर आयुक्त वत्स ने बताया कि विज्ञापन के टेंडर की शिकायत पर जांच कराई गई। प्रथमदृष्टïया त्रिपाठी इसमें दोषी करार दिए गए।