गाजियाबाद (युग करवट)। जनकपुरी में साप्ताहिक बाजार लगवाने की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ गाजियाबाद ने जिला मुख्यालय पर धरना दिया। वेतन विसंगतियों सहित कई मांगों को लेकर संघ ने चरणवार आंदोलन शुरू किया है। इसी क्रम में आज प्रदेश के सभी मुख्यालयों पर धरना दिया गया। २७ सितम्बर को लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा। संघ ने ऑटो स्टैंड दिया जाए, पुलिस उत्पीडन बंद किया जाए, ई-रिक्शा चालक, ऑटो चालक, धोबी, दर्जी, बढाई, लुहार, मोची, कुम्हार को श्रेणी प्रदान कर सामाजिक सुरक्षा दी जाए। उद्यान कर्मचारियों को तत्काल बहाल किया जाए। ईंट भट्टों पर बंधुवा मजदूरी बंद कराई जाए। १०८,१०२ एम्बुलेंस के बर्खास्त कर्मियों की बहाली की जाए। एनएचएम के सभी संविदा कर्मियों का बीमा, स्थानातंरण, वेतन विसंगितयों की समस्याओं को दूर करने सहित १७सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम के माध्यम से प्रदेश के सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार ने कहा कि संघ लम्बे समय से अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है।