गाजियाबाद (युग करवट)। टिकट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी में घमासान जारी है। मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल के चुनाव कार्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महानगर प्रभारी अमित वाल्मीकि को घेर लिया। चर्चा ये भी है कि उनके साथ कुछ कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी भी की। इस दौरान पूर्व सांसद रमेशचंद तोमर, विधायक सुनील शर्मा, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह पुत्री मृणालिनी सिंह स्थिति को संभालने में लगे रहे।