युग करवट संवाददाता
गाजियाबाद। भाजपा नेता रवि भाटी की माता जी स्व. श्यामवती देवी की शोकसभा का कार्यक्रम प्राचीन श्रीराम मंदिर शालीमार गार्डन साहिबाबाद गाजियाबाद मे आयोजित हुआ। शहर के गणमान्य लोगों व परिजनों ने नम आंखों से दिवंगत की तस्वीर पर पुष्पअर्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर के गणमान्य लोगों के अलावा भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा, लोकदल, आप समेत सभी दलों के नेता एवं वरिष्ठ पत्रकारों ने पहुंचकर पार्षद सरदार सिंह भाटी की भाभी व भाजपा नेता रवि भाटी की माताजी स्व. श्यामवती देवी को नमन किया।
इस मौके पर देवरिया सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति त्रिपाठी, नोएडा विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, पूर्व सांसद डॉ. रमेश चन्द्र तोमर, मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी, एमएलसी दिनेश गोयल, दर्जा प्राप्त मंत्री बलदेव राज शर्मा, दर्जा प्राप्त मंत्री अशोक गोयल, पूर्व महापौर आशु वर्मा, भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया, युग करवट के प्रधान संपादक सलामत मियां, प्रांत सह प्रचारक विनोद, विभाग कार्यवाहक देवेन्द्र, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम, पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय मोहन, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमरदत शर्मा, गौरव चोपड़ा, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, प्रहलाद शर्मा, महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा पंकज भारद्वाज, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, भाग संचालक भानु, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, मलुक नागर, कमल भाटी, कालीचरण पहलवान, कैलाश यादव, दीपक ठाकुर, सचिन, संदीप, मुकेश, यशपाल, सुधीर, शंकर, हरीश, अशोक, डॉ. अनिल राघव, पार्षद आलोक शर्मा, पार्षद तेलपाल राणा, पार्षद यशपाल पहलवान, पार्षद वीरेन्द्र त्यागी, रामकुमार नागर, भानु शिशोदिया, पूर्व डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद, सुधीर बाहुबली, उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, उप निरीक्षक करतार सिंह, इंस्पेक्टर आरबी सिंह, युगांक यादव, पंकज सिंह, डॉ. मयंक जैन, डॉ. अनिल सेठ, डॉ. हुसैन, राजन आर्या, अजयचंद्र प्रधान, श्यामपाल सिंह, आप उपाध्यक्ष लीलू प्रधान, पार्षद बलवंत, श्रीकांत, रूपक चौहान, कैप्टन राजेंद्र गौड़, टीनू, एडवोकेट एसके शर्मा और पत्रकार रवि चौहान ने स्व. श्यामवती को श्रद्घासुमन अर्पित किए।