गाजियाबाद (युग करवट)। भारतीय जनता पार्टी की मेयर उम्मीदवार सुनीता दयाल के हर कार्यक्रम में लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। आज बजरिया स्थित गुरुद्वारे में सुनीता दयाल व अन्य जनप्रतिनिधियों ने आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। सुनीता दयाल ने गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद रोड शो मेें भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्घनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक अजित पाल त्यागी, विधायक अतुल गर्ग, एमएलसी दिनेश गोयल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
फोटो युग करवट