गाजियाबाद (युग करवट)। ब्रज विहार नाले को लेकर नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जलकल, निर्माण और हेल्थ आदि विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। आसपास के लोगों ने भी नगर आयुक्त से अपनी समस्याओं को शेयर किया। इसके बाद नगर आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि वह नाले की सफाई और इसकी दुर्गंध को दूर करने के लिए अलग से कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
ब्रज विहार नाले की दुर्गंध को लेकर नगर निगम प्रशासन की शिकायत लंबे समय से हो रही है। कई बार लोग इसकी शिकायत संभव कार्यक्रम में भी कर चुके हैं। इसके बाद अब नगर आयुक्त एक्शन में आया है। नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने अधिकारियों के साथ नाले का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने ब्रज विहार में रेलवे लाइन क्रॉसिंग के जे प्वाइंट से लेकर साइट चार इंडस्ट्री एरिया पुलिया तक निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने हेल्थ विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द इस नाले की सफाई कराने का कार्य करें। नाले से दुर्गंध न आए इसके लिए एक कार्य योजना तैयार करने के लिए भी कहा गया है। नगर आयुक्त का कहना है कि ब्रज विहार में जे प्वाइंट से नाला एंट्री कर रहा है वहां तक जो पानी नाले में बहकर आता है उसे अंडर पाइप किया जाए।